फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को शौचालय और आवास के लिए भाकियू ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पात्रों को शौचालय और आवास के लिए भाकियू ने भरी हुंकार
विज्ञापन

0 यूनियन की मासिक पंचायत में किसान हित की मांगों पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में हुई मासिक पंचायत में पात्र परिवारों को शौचालय और प्रधानमंत्री योजना के आवास नहीं दिए जाने पर वक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि किसानों को फसलों का समर्थन मूल्य मिलना तो दूर रहा, केंद्र और प्रदेश सरकार की अन्य लाभकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है। बाद में यूनियन का शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार से मिला और उन्हें किसान हित की मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
पंचायत की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के जिला अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने कहा कि जैतीपुर और सिंधौली ब्लॉक के खिरिया रतन, गोविंदपुर, खमरिया, भटिया, बस्ती नगला, मियांपुर, बिलंदपुर गद्दी, गरगैया, त्रिलोकपुर, मूढ़ा फत्तेपुर, खिरिया रसूल, पाता आदि गांवों में तमाम गरीब परिवार शौचालय और आवास की पात्रता रखे हैं, लेकिन अफसरों से बार-बार गुहार लगाने पर भी भ्रष्ट तंत्र मेें उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि इन सभी गांवों की स्थलीय जांच कर सभी जरूरतमंदों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के नाम दिए ज्ञापन में कांट रोड पर गांव जमौर के सामने स्टेट हाईवे पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए स्पीड ब्रेकर निर्मित कराने, चीनी मिलों द्वारा ट्रॉली, बैलगाड़ी पर गन्ना की घटाई गई वजन सीमा को पूर्ववत लागू करने, किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने के साथ क्रय केंद्रों पर गन्ना की घटतौली रोकने को ठोस प्रयास करने, पराली जलाने के मामलों में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, गत कई वर्ष बंद पैसेंजर ट्रेनों का तत्काल संचालन शुरू कराने आदि मांगों का उल्लेख है। पंचायत में रामप्रताप वर्मा, सोबरन सिंह चौहान, शिशुपाल सिंह यादव, रवि प्रकाश प्रजापति, आदित्य प्रताप सिंह, रामकृष्ण प्रजापति आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें