डिवाइडर से टकराकर टेंपो पलटा, छह घायल
गंभीर हालत में चालक समेत तीन लोग जिला अस्पताल में भर्ती
शाहजहांपुर से यात्रियों को बैठाकर जा रहा था उचौलिया
फोटो-26,जिला अस्पताल में भर्ती टेंपो चालक सोनू
फोटो-27,घायल सुमनलता
फोटो-28,घायल सोमवती को सिर में लगाए गए टांके
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर पसगवां क्षेत्र में तिरछी पुलिया के पास टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसमें चालक समेत छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के कस्बा उचौलिया निवासी 25 वर्षीय सोनू शनिवार सुबह 10 बजे शाहजहांपुर से टेंपो में यात्रियों को बैठाकर उचौलिया के लिए जा रहा था। कुछ यात्रियों को उसने रोजा से भी टेंपो में बैठाया। नेशनल हाईवे पर पसगवां क्षेत्र में उचौलिया से पहले तिरछी पुलिया के पास बंदर को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इससे टेंपो में सवार यात्रियों में छह लोग घायल हो गए। उधर से गुजर रहे लोगों ने टेंपो से सभी को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक मोनू, रोजा के गांव चकभिठारा निवासी दिनेश की पत्नी 26 वर्षीय सुमनलता, रोजा की मठिया कॉलोनी निवासी रामनिवास की पत्नी 50 वर्षीय सोमवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि मामूली रूप से घायल प्राइवेट डॉक्टर से उपचार कराने के बाद दूसरे वाहन से गंतव्य को चले गए।