फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा जागरूकता को हुई वस्तुनिष्ठ परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 04 में
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा जागरूकता को हुई वस्तुनिष्ठ परीक्षा
उप संभागीय परिवहन विभाग का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
सड़क सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से वस्तुनिष्ठ परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में उन्हीं छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया, जो नवंबर 2017 में कराई गई निबंध प्रतियोगिता के विजेता थे।
गुरु नानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल में हुई परीक्षा में एमए पब्लिक स्कूल सिंधौली के जितिन कुमार पाल, नेहरू इंटर कॉलेज कोरोकुइयां की इरम फातिमा, ईडेन पब्लिक स्कूल कोरोकुइयां के मुजस्सिम खां, पंचायत राज इंटर कॉलेज बड़ागांव की दिव्यांशी, मातृ शक्ति महिला इंटर कॉलेज बड़ागांव के शैलेश कुमार, ज्ञान ज्योति पब्लिक इंटर कॉलेज पुवायां की अनामिका सिंह, वृंदावन पब्लिक इंटर कॉलेज पुवायां की प्रगति गुप्ता, केंद्रीय विद्यालय-दो की पलक सक्सेना और प्रविष्टि, केंद्रीय विद्यालय-एक की दामिनी मित्रा और अभिसिंचित शर्मा, तक्षशिला पब्लिक स्कूल के नमन तिवारी, डान एंड डोना पब्लिक स्कूल के सिद्धांत अंचल, होली एंजिल्स स्कूल की पल्लवी चौहान, सेंट पॉल्स स्कूल की वत्सला दीक्षित, सेंट एचएन इंटर कॉलेज की मुस्कान, रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के सुमुख सहाय और गुरु नानक पाठशाला स्कूल की शिवांगी राठौर शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ मनोज वर्मा ने बताया कि परीक्षा में प्रथम तीन स्थान पाने वाले विजेताओं को क्रमश: 11000, 5100 और 2100 रुपये बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे। परीक्षा में सीओ सिटी सुमित शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र, सीएमओ डॉ. आरपी रावत, ओम प्रकाश प्रजापति, लक्ष्मी देवी, हरमीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें