फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूलन शाह उर्स की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 01 में
विज्ञापन


बूलन शाह उर्स की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
मुतवल्ली और सज्जादानशीन ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
लोधीपुर में बूलन शाह मियां का तीन दिवसीय सालाना उर्स 27 मार्च से शुरू हो रहा है। उर्स को भव्यता के साथ मनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसका आगाज नौ बजे महफिल-ए-मीलाद से होगा।
इस संबंध में आस्ताना के मुतवल्ली और सज्जादानशीन मोहम्मद सईद और अब्दुल रहमान ने मीडिया को बताया कि उर्स में गैर जनपदों से आने वाले अकीदतमंदों और उलमा को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मुख्य मार्ग पर जाम न लगे और अकीदतमंदों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस की सहायता ली जाएगी। 28 मार्च को अपराह्न दो बजे महफिल-ए-समां, गागर फातहा और चादरपोशी का कार्यक्रम रखा गया है, 29 मार्च को फजर की नमाज के बाद कुरान ख्वानी और 10 बजे फातहा होगी। इसी दिन मगरिब की नमाज के बाद कुल शरीफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सज्जादानशीन ने बताया कि कुल शरीफ में शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी समेत अन्य मौलाना भी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को फज्र की नमाज के बाद कुरान ख्वानी और हाफिज जहीर मियां का फातहा होगा। बाहर से आने वाले अकीदतमंदों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर डॉ. उमर हयात साबरी, अजीज उर्रहमान, शाकिर अली, आमिर अली, इरफान अली, अनुराग खन्ना, पुनीत दीक्षित, शानू, आदिल, मो. रईस, इम्तियाज अली खां, मुजीब-उर-रहमान, हासिम खां, मोहसिन अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें