फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9500 घरों में आज सुबह से दोपहर तक गुल रहेगी बती

विज्ञापन
विज्ञापन
9500 घरों में आज दोपहर तक गुल रहेगी बत्ती
विज्ञापन

अब्दुल्लागंज व रोजा बिजली उप केंद्रों में होगा मेंटीनेंस वर्क
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
पॉवर कारपोरेशन के शहरी क्षेत्र में स्थित अब्दुल्लागंज के 33 केवी सब स्टेशन में मेंटीनेंस वर्क के कारण बुधवार को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी फीडर बंद रखे जाएंगे। उधर, रोजा से निकले बाईपास फीडर की लाइन पर सुबह नौ बजे से 12 बजे तक काम होने के कारण बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस कारण शहर के कई इलाकों के 9500 घरों को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
शहर के चौक, केरूगंज, अजीजगंज, गुदड़ी बाजार आदि क्षेत्रों के मोहल्लों और कॉलोनियों को गर्रा फाटक के पास अब्दुल्लागंज सब स्टेशन के विभिन्न फीडरों से बिजली सप्लाई दी जाती है। इन फीडरों की मशीनरी और एलटी लाइनें पुरानी हो जाने से अक्सर बिजली की ओवरलोडिंग के दौरान पॉवर नेटवर्क में ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या पैदा हो जाती है। नतीजे में फीडरों से जुड़े करीब आठ हजार उपभोक्ता सप्लाई के दौरान बिजली संकट झेलने को विवश हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह रोजा उपकेंद्र से निकले बाईपास फीडर से जुड़े ताहवरगंज इलाके के लगभग 1500 उपभोक्ता आए दिन पुराने नेटवर्क की खराबियों के चलते बिजली को तरसते हैं। इन खराबियों को दूर करने के लिए दोनों सब स्टेशनों के फीडरों को कुछ घंटे बंद रखकर उनकी मेंटीनेंस कराने का निर्णय किया गया है। एसडीओ (सिटी) प्रशांत कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि दोनों सब स्टेशनों पर क्षमता वृद्धि का कोई प्रस्ताव नहीं है और बिजली सप्लाई में सुधार के लिए केवल मशीनरी में सुधार कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें