फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग प्रस्तुति के साथ डोरेमोंस का समर कैंप संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डोरेमोंस इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे समर कैंप का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ने कैंप के मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अभिनेत्री सुधा चंद्रन के जीवन पर आधारित प्रस्तुति रही। इस अवसर पर विभिन्न क्रिया-कलापों के विजेता बच्चों शहजिल, अभय, विधि आदि बच्चों को प्रमाण पत्र देकर और मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। नरेंद्र शर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीपमाला रस्तोगी ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में शुभि गुप्ता, अंशिका बाथम, रेखा कपूर, ऋचा रस्तोगी, मानसी रोहरा, नीतू मिश्रा, सामिया खान, दीक्षा सक्सेना, दिशा भल्ला, कंचन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें