फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्क्रिय स्वास्थ्य समितियां, सतायेगा डेंगू, चिकनगुनिया का डंक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तापमान बढ़ने के साथ संक्रामक खासकर मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। मलेरिया के मरीजों के साथ डेंगू और चिकनगुनिया के संदिग्ध मरीज भी मिलने लगे हैं। मलेरिया विभाग, नगर निगम के साथ ग्रामीण स्वास्थ्य और स्वच्छता समितियां भी निष्क्रिय नजर आ रही हैं। शहरी इलाकों में मच्छर नाशक दवाओं का छिड़काव नहीं हो रहा। ग्राम पंचातयों को स्वच्छता, दवाओं के छिड़काव को जारी किया गया एक करोड़ सात लाख 70 हजार का बजट भी ठिकाने लग गया। समय रहते सुधार नहीं हुआ तो इस सीजन में भी डेंगू, चिकनगुनिया का डंक जान का दुश्मन बनेगा।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के ज्यादातर इलाके कटरी क्षेत्र के हैं। शहर से होकर भी खन्नौत और गर्रा नदियां गुजरती हैं। कटरी के गांवों में हर साल मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया से लोगों की मौत आम बात है। नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय निकाय और गांवों में ग्राम पंचायतों की जिम्मदारी होती है कि वे मच्छरजनित, संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए उपाय करें। ग्राम पंचायतों को इसके लिए अलग से बजट जारी किया जाता है। जिले में कुल 1077 ग्राम पंचायतें हैं। मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव कराने, ब्लीचिंग पाउटर, क्लोरीन और ओआरएस के लिए ग्राम पंचायतों को 10-10 हजार रुपये जारी किए जाते हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य और स्वच्छता समितियों के जरिए यह बजट खर्च किया जाता है। मच्छरों का लगातार प्रकोप बढ़ने के साथ मच्छरजनित जानलेवा बीमारियों के साथ दूषित पानी से होने वाली डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिले में ज्यादातर स्वास्थ्य और स्वच्छता समितियां निष्क्रिय हैं। गांवों में दवाओं का छिड़काव चालू नहीं कराया गया है।

नगर निगम ने भी फांगिंग से हाथ खींचे
महानगर में भी मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नगर निगम ने इन दिनों फांगिंग से हाथ खींच लिए हैं। अधिकारियों की चुनाव में व्यस्तता के चलते कर्मचारियों की मनमानी किसी से छिपी नहीं है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। नाले-नालियां चोक होने की वजह से पानी सड़ रहा है। इससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। हालांकि, नगर आयुक्त का दावा है कि लगातार फांगिंग कराई जा रही है। सफाई व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन


क्लोरीन, ब्लीचिंग पाउडर, ओआरएस की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। ग्रामीण स्वास्थ्य और स्वच्छता समितियां सक्रिय हैं। जहां भी समितियां निष्क्रिय हैं उनको सक्रिय किया जाएगा। संक्रामक रोगों का सीजन शुरू होने से पहले मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. आरपी रावत, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें