शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग के दौरान जीआरपी ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसआई सुनील वर्मा ने बताया कि वह स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। उनकी नजर सर्कुलेटिंग एरिया में दो संदिग्ध युवकों पर पड़ी। तलाशी लेने पर उनके पास यात्री से चोरी किया गया स्मार्ट फोन और 1450 रुपये बरामद हुए। दोनों ने अपने नाम सलीम बंजारा, खालिद अंसारी निवासी शहवाजनगर थाना सदर बाजार बताया। यात्रियों का सामान चोरी करने की बात भी स्वीकार की। आपराधिक इतिहास खंगालने पर पता लगा कि दोनों के खिलाफ चोरी के एक दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं। रिपोर्ट दर्ज कर जीआरपी ने दोनों का चालान भेज दिया है।