फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन मिला सुखचैन का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा(शाहजहांपुर)। कुलावा बंद करते समय शारदा नहर में डूबे सुखचैन सिंह का शव चौथे दिन घटनास्थल से लगभग पांच सौ मीटर दूर नहर से बरामद हो गया। इससे परिवार के लोगों की सुखचैन के जीवित होने की आस भी टूट गई और परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव ररुआ निवासी 40 वर्षीय सुखचैन सिंह 31 दिसंबर की शाम शारदा नहर के माइनर से फसल की सिंचाई करने के बाद कुलावा बंद करने गए थे। इस दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह नहर में गिर गए। जानकारी पाकर परिवार के लोग गांव के तमाम लोगों के साथ मौके पर आए और देर रात तक तलाश की लेकिन सुखचैन का कोई पता नहीं चल सका था। मंगलवार को भी सुखचैन की तलाश की गई लेकिन निराशा ही हाथ लगी। बुधवार को बिलसंडा के गांव से कुछ गोताखोर मौके पर पहुंचे और उन्होंने शारदा नहर में घटना स्थल से सिंघापुर तक सुखचैन की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी थी। बृहस्पतिवार को डूबने के स्थान से आधा किमी दूर नहर से शव बरामद कर लिया गया।
सुखचैन का शव मिल जाने से पत्नी, पुत्र, पुत्रियों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के घर रिश्तेदारों और गांव के लोगों की भारी भीड़ लगी रही और लोग मृतक के परिवार को सांत्वना देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें