फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय डिग्री कॉलेज की भूमि से हटवाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां(शाहजहांपुर)। खुटार के गांव ढाका खुर्द कलां में बनने वाले राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए राजस्व अभिलेखों में दर्ज की गई सरकारी जमीन को बृहस्पतिवार को तहसीलदार ने राजस्व और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर खाली करा लिया है। इस दौरान अवैध रूप से काबिज कई लोगों की फसल जोत दी गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के प्रमुख कार्यों में एक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए खुटार ब्लॉक में एक राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कराए जाने की घोषणा की गई थी। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही थी। अधिकारियों को ग्राम पंचायत रौतापुर कलां के मजरा ढाका खुर्द कलां में गाटा संख्या 16 की 0.878 हेक्टेयर और गाटा संख्या 17 की 0.122 हेक्टेयर कुल एक हेक्टेयर जमीन पसंद आई। यह भूमि खुटार पुवायां मार्ग पर रोड के किनारे स्थित होने के कारण पहली पसंद बनी।
दिसंबर 18 में जमीन को राजकीय महाविद्यालय के नाम दर्ज कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई थी। जमीन पर कई लोगों ने अवैध कब्जा कर फसलें बो रखी थीं। बृहस्पतिवार को तहसीलदार प्रभाकर त्रिपाठी, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और पैमाइश के बाद सरकारी भूमि पर खड़ी फसलों को जुतवा दिया। इस दौरान फसल बोने वाले किसान भी मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें पास फटकने भी नहीं दिया। जमीन खाली हो जाने के बाद जनवरी माह से ही कार्य शुरू हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें