फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसआई के खिलाफ भाजपाईयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-21, जलालाबाद मे एसडीएम को ज्ञापन देते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन


एसएसआई के खिलाफ भाजपाइयों का प्रदर्शन
10 सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
कार्रवाई न होने पर चार से अनशन की चेतावनी दी

अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। भाजपा नेताओं का एसएसआई वीरपाल तोमर से चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया हैं। सोमवार को भाजपा के नगर महामंत्री गौरव राघव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील पर विरोध प्रदर्शन किया और एसएसआई पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन एसडीएम वैभव शर्मा को दिया। ज्ञापन में एसएसआई पर कार्रवाई न होने पर चार जून से तहसील पर क्रमिक अनशन शुरू कर देने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में एसएसआई वीरपाल तोमर पर जनसुनवाई पोर्टल की शिकायतों पर गलत और भ्रामक रिपोर्ट लगाने, रिश्वत लेने के चलते शिकायत लेकर कोतवाली आने वाले पीड़ितों को धमकाने, भाजपा कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार करने और उन पर कई फर्जी मुकदमे दर्ज करने, कोतवाली में दलालों व अपराधियों को संरक्षण देने, उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करके सरकार की छवि धूमिल करने समेत कई तरह के गंभीर आरोप लगाये गए है। ज्ञापन के साथ कई आरोपों के साक्ष्य भी दिए है। ज्ञापन में लगाए गए आरोपों की जांच कराकर एसएसआई को निलंबित किए जाने की मांग की गई। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग न मानी गई तो चार जून से क्रमिक अनशन और दो दिन बाद आमरण अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन और एसएसआई के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र द्विवेदी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष आमिर हसन, अमित दीक्षित, सुबोध कुमार मिश्रा, दीपक मिश्रा बिपिन सिंह चौहान, प्रांजल अग्निहोत्री समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मालूम हो कि कुछ दिन पहले यहां आई केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज के सामने मामला आने पर उन्होंने एसएसआई को तलब कर रवैये में सुधार लाने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें