फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों का चक्का जाम, मिल के केन ऑफिस में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना किसानों ने लगाया जाम, मिल के केन ऑफिस में की तोड़फोड़
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर तीन घंटे थमा रहा यातायात
मिल बंद होने की सूचना पर किसानों का आक्रोश फूटा
फोटो-37,निगोही में डालमिया चीनी मिल के सामने शाहजहांपुर-पीलीभीत रोड पर जाम लगाए किसान।
फोटो-38,केन आफिस में तोड़फोड़ करते किसान।
फोटो-39, गन्ना किसानों को समझाते हुए विधायक रोशनलाल वर्मा।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
गन्ना पर्चियां न मिलने और निगोही स्थित डालमिया चीनी मिल के बंद होने की सूचना पर आक्रोशित किसानों ने बुधवार को शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक रोड पर वाहनों के पहिये थमे रहे। इस दौरान वार्ता के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो दर्जनों गन्ना किसान मिल के केन ऑफिस में घुस गए। यहां हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। मिल के गन्ना महाप्रबंधक के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए। माहौल को भांपते हुए मौके पर भारी तादाद में फोर्स को बुला लिया गया। एसडीएम तिलहर सत्यप्रिय सिंह ने भी किसानों को समझाने की कोशिश की।
डालमिया चीनी मिल के गन्ना किसानों को मिलने वाली गन्ना पर्चियों में लेट लतीफी हो रही है। हजारों किसानों के खेतों में अब भी सैकड़ों क्विंटल गन्ना खड़ा हुआ है। बुधवार को किसानों को पता लगा कि मिल प्रबंधन ने कलेंडर में लगीं गन्ना पर्चियां डिलीट कर दी हैं और मिल में पेराई जल्द ही बंद होने वाली है। इससे किसानों में गुस्सा फैल गया। भाकियू नेता देवेंद्रपाल सिंह, माधुरी देवी की अगुवाई में सैकड़ों किसान मिल के गेट के सामने शाहजहांपुर-पीलीभीत रोड पर बैठ गए। जाम की सूचना पर निगोही एसओ सुनील शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान जाम खोलने के लिए राजी नहीं हुए। करीब दो घंटे तक कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं आया। इससे गुस्साए किसान मिल के केन ऑफिस में घुस गए। यहां तोड़फोड़ कर दी। किसानों के हंगामे की सूचना पर विधायक रोशनलाल वर्मा भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल को गरम होता देखकर मिल के गन्ना महाप्रबंधक रणधीर सिंह समेत आशीष त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, अंजनि सिंह आदि अधिकारी किसानों से वार्ता करने पहुंचे। इन लोगों ने किसानों को भरोसा दिया कि मिल बंद नहीं हो रही। किसानों को समय से गन्ना पर्चियां जारी की जाएंगी। इसके बाद किसान शांत हुए। इस दौरान करीब तीन घंटे तक रोड जाम लगा। जाम लगाने वालों में मदन सिंह यादव, पप्पू, दीपू सिंह, रामनंदन शर्मा, श्रीकृष्ण, विष्णु दयाल, राजेंद्र प्रसाद, संतराम वर्मा, सत्यपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें