शाहजहांपुर/ पुवायां/ सेहरामऊ। कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसा में दो युवकों की मौत पर रविवार शाम खुटार में कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
शहर क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने घटना का विरोध व्यक्त करते हुए बहादुरगंज रिक्शा अड्डा से नगर पालिका परिसर तक कैंडल मार्च निकाला और अमर शहीदों की प्रतिमाओं के शोकसभा की। इस दौरान युवाओं ने प्रदेश सरकार से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की भी मांग उठाई। कैंडल मार्च में रोजा के पूर्व चेयरमैन अजय गुप्ता, चंद्रवीर गंगू, मनीष गुप्ता, मुकेश मोदी, अनुराग अग्निहोत्री, आलोक भारती, संजय गुप्ता, गौरव सिंह, नवीन गुप्ता, प्रसून गुप्ता, शांतनु गुप्ता, गगन खन्ना, अनूप गुप्ता, मोहित पांडेय, अमित राज, किशोर गुप्ता, दीपक गुप्ता, गौरव खन्ना आदि शामिल रहे।
इधर, खुटार में निकाले गए कैंडल मार्च में पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज त्रिवेदी, विनय मिश्रा, अभय दीक्षित, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर अवस्थी, अनिल गुप्ता, विमलेश गुप्ता, नीरज सिंह, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष गुरसेवक सिंह गोल्डी, तिकुनियां व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव शर्मा, अवनीश मिश्रा, रोहित शुक्ला, राजेश मिश्रा सहित तमाम लोगों ने भाग लिया। उधर, सेहरामऊ दक्षिणी में कालिका देवी मंदिर से शुरू हुए कैंडल मार्च में पुनीत मिश्रा, राजन सिंह, आकाश सक्सेना, अनिल सिंह, अवधेश राठौर, अभिषेक सिंह समेत दर्जनों युवा शामिल हुए। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और वंदेमातरम का उद्घोष हुआ। युवाओं ने घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का ज्ञापन कस्बा के दारोगा सर्वेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा।