फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी दिवस पर याद किए गए छोटे साहबजादे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव करनापुर पैतापुर के गुरुद्वारे में हुआ आयोजन
विज्ञापन


पुवायां। गुरु गोविंद सिंह जी के बेटों के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में गांव करनापुर पैतापुर के गुरुद्वारे में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में गुरु जी का भव्य दीवान सजाया गया और छोटे साहबजादों को याद किया गया।
इस मौके पर ज्ञानी तजिंदर सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे साहबजादों को इस्लाम कबूल करने के लिए तमाम यातनाएं दी गईं। वह शहीद हो गए, लेकिन धर्म की रक्षा का प्रण नहीं छोड़ा। छोटे साहबजादों के शहीद हो जाने की रात मां गुजर कौर ने भी अपने प्राण त्याग दिए। कार्यक्रम में रागी जत्थों ने गुरु महिमा का बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद गुरु के लंगर का आयोजन किया गया। तमाम लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन में स्वराज सिंह, सिंगारा सिंह, यादविंदर सिंह, जरनैल सिंह, जितेंद्र सिंह, अभिजोत सिंह सहित तमाम संगत का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें