फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगसरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
मृत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से खुटार के टाह खुर्द कलां निवासी 35 वर्षीय बलविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव रात भर सड़क के किनारे पड़ा रहा। जानकारी होने पर शनिवार सुबह पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

बलविंदर सिंह कुछ समय से पत्नी के साथ शाहजहांपुर में किराए पर रहकर पुवायां क्षेत्र के एक फार्मर के यहां काम करता था। मृतक के भाई सलविंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई बलविंदर सिंह शुक्रवार रात उसके पास से साइकिल से घर गया था। रास्ते में खुटार पुवायां मार्ग पर गांव बहादुरपुर के पास अज्ञात वाहन के चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बलविंदर का शव रात भर सड़क के किनारे पड़ा रहा। सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शिनाख्त कराई। इसके बाद परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दी गई। जानकारी पाकर मृतक के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक अपने पीछे पत्नी बलजीत कौर, पुत्री 16 वर्षीय सिमरनजीत कौर, पुत्र 10 वर्षीय निशान सिंह को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें