फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइड में बॉ स्कूल और स्काउट में बहादुरगंज विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की नगर स्तरीय स्काउट-गाइड रैली का शुक्रवार को आयोजन किया गया। रोटी गोदाम स्कूल परिसर में हुई रैली के समापन पर मुख्य अतिथि सहायक लेखाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) ने विजेताओं के साथ अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन और जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर के मार्गदर्शन में रैली का शुभारंभ स्काउट-गाइड के जनक पंडित श्रीराम वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। ध्वज शिष्टाचार और ईश वंदन से शुरू हुई रैली में छात्र-छात्राओं ने टेंट और पुल निर्माण कर विपरीत परिस्थितियों से सकुशल निकलने का संदेश दिया, वहीं मीनारें, रंगोली, गांठ बंधन आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए स्वच्छ भारत मिशन, सेव गर्ल्स चाइल्ड का नारा बुलंद किया।
गाइड में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र ने प्रथम, जूनियर हाईस्कूल बहादुरगंज ने द्वितीय और जूनियर हाईस्कूल किला ने तृतीय तथा स्काउट में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहादुरगंज ने प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खलीलशर्की ने द्वितीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंडी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर हाईस्कूल सरायकाइयां, दिलाजाक, महमंद जंगला और जूनियर हाईस्कूल ककरा को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

नगर प्रभारी इमरान सईद खां के संचालन में हुए समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेखाधिकारी पीपी सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शाहनबाज अहमद, पूर्णिमा रस्तोगी, संजय डोनाल्ड सिंह, प्रशस्ति सक्सेना, रामकरन, नीलम, खुशबू सबूर, ममता सिंह, अमिता वाजपेयी, हसीब अली आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें