फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों ने जीआईसी ग्राउंड पर फिर डाला डेरा

Thu, 23 Nov 2017 12:16 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मानदेय में बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर जुटीं आंगनबाड़ी वर्करों ने प्रशासन की चेतावनी को ठेंगा दिखाते हुए बुधवार से खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर फिर से डेरा डाल दिया।
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों द्वारा मांगें पूरी नहीं होने पर निकाय चुनाव में मतदान के बहिष्कार की घोषणा किए जाने पर अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए धरना दे रहीं आंगनबाड़ी वर्करों से जीआईसी ग्राउंड खाली करा लिया था। दो दिन तक महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की पदाधिकारियों के नेतृत्व में काली बाड़ी मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बहाने धरना जारी रखा गया।
बुधवार को वर्करों ने जीआईसी ग्राउंड पर टेंट लगाकर धरनास्थल पर चौक डालकर सामूहिक पूजन किया। पं. विश्व मोहन तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराने के पश्चात सुंदर कांड का पाठ आरंभ कराया। कर्मचारी नेता अनिल दीक्षित ने हड़ताली कर्मचारियों का यह कहते हुए हौसला बढ़ाया कि भगवान पर भरोसा रखने पर सरकार की बुद्धि शुद्धि होगी और सकारात्मक परिरणाम अवश्य मिलेंगे। इस मौके पर देववती मिश्रा, विपिन लता, सपना मिश्रा, वंदना अवस्थी, राधा देवी, रुखसाना, रूपा भारद्वाज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें