फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक्रेट प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। गांव रघुनाथपुर स्थित माता वैष्णो शैल्यावाला हरिप्रकाश इंटर कॉलेज में आयोजित हुई क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को बैक ऑफ बड़ौदा खंडहर के प्रबंधक शिवेंद्र पांडेय व समाजसेवी विजय पाल सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों को नैतिक शिक्षा व खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करें। खेलकूद बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास भी होता है। इससे पहले कक्षा 9 व 8 के बच्चों के बीच हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच ड्रा होने के बाद सुपर ओवर में कक्षा नौ की टीम विजयी घोषित की गई। इसके बाद विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रबंधक विकास सक्सेना, प्रांजल सक्सेना, मिथुन चौहान, मंगला शर्मा, रोहित सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें