फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद जिलाध्यक्ष और रामसागर बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को पुवायां रोड स्थित बुद्ध विहार परिसर में हुआ। इस मौके पर प्रांतीय नेतृत्व क ी ओर से नामित चुनाव अधिकारी अटल बिहारी सिंह की देखरेख में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से विनोद कुमार छावला फिर जिलाध्यक्ष और रामसागर सिंह कुशवाहा महामंत्री बनाए गए। दूसरी ओर, संगठन की कई ब्लॉक इकाइयों के अध्यक्षों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पर मनमाने तरीके से चुनाव कराने का आरोप लगाते हुए अपने पदों से इस्तीफा देकर कार्यकारिणी भंग कर दी।
विज्ञापन

नई जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में रामबाबू शर्मा कोषाध्यक्ष, सुखलाल यादव जिला प्रभारी, सोनू संयुक्त सचिव, अनीता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष और कुशमेंद्र वर्मा, राकेश कुमार, अनुज यादव, सत्यपाल, सुरजीत, गिरजेश सक्सेना, श्रीनिवास, त्रिलोक सिंह कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, रंजीत सिंह व अनिल मौर्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत हुए। इन सभी का सफाई कर्मियों ने नारेबाजी के साथ फूलमालाओं से स्वागत किया।
दूसरी ओर, कलान ब्लॉक में तैनात संघ के जिला ऑडीटर हरिरतन, कांट के ब्लॉक अध्यक्ष भारत राणा और निगोही के ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रपाल उर्फ बंटी ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पर कार्य दिवस में सफाई कर्मियों को गुमराह कर अवैध रूप से चुनाव कराने का आरोप लगाते हुए न केवल अधिवेशन का बहिष्कार किया बल्कि अपने पदों से इस्तीफे देकर डीएम के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अधिवेशन के बहाने सरकारी कार्य बाधित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन पर विभिन्न इकाइयों के 100 से अधिक सफाई कर्मियों ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें