शाहजहांपुर। मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के क्रिएटिव समर कैंप में मंगलवार को बालिकाओं को दुल्हन का श्रृंगार करना सिखाया गया।
खालसा शिशु शिक्षा सदन में चल रहे समर कैंप में प्रशिक्षक शिवानी शर्मा और दीप गुंबर ने ब्यूटीशियन प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागी बालिकाओं को दुल्हन का मेकअप करना सिखाया, जिसको प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सीखा। इसी क्रम में तृप्ता खुराना ने पेंसिल से ड्राइंग बनाने, सरल सक्सेना ने डांस, प्रिया ने सिंगिंग, निखत फातिमा ने पैरों में मेहंदी लगाने, दरक्शां ने सूट की कटिंग, सुखमनी कौर ने इंग्लिश स्पीकिंग, जागृति और आशुतोष ने ताइक्वांडो और शिवम तथा धर्मवीर ने गिटार बजाने का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर योगाचार्य रानू शर्मा ने योग का महत्व समझाते हुए कुछ योग क्रियाओं का अभ्यास भी कराया।
संस्था महासचिव डॉ. पुनीत मनीषी के संचालन में चले कैंप में वाणिज्य प्रवक्ता डॉ. राजीव अग्रवाल ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उधर, क्रीड़ा भारती की ओर से एबी रिच इंटर कॉलेज में चल रहे ताइक्वांडो कैंप में योगासन कराए गए। डॉ. मनीषी ने बताया कि योग शिविर एक सप्ताह तक चलेगा।