फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपाचुनाव के लिए ब्लॉक प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिंधौली (शाहजहांपुर)। ग्राम पंचायत उपचुनाव के लिए मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय में उम्मीदवारों ने अपना नामांकन करवाया। इस दौरान आरओ शिवकुमार पटेल ने प्रत्याशियों के नामांकन भरवाए।
ग्राम प्रधान चुनाव के बाद ग्राम पंचायत उल्लिया की प्रधान संगीता देवी की मौत के बाद सीट खाली हो गई थी। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो रिक्त पद महाऊ महेश और दिवाली गांव के लिए चुनाव होना है। इसके साथ ही तीन ग्राम पंचायतों में सदस्य के रिक्त पदों के लिए भी चुनाव होना है। मंगलवार को भारी पुलिस बल के बीच सुबह 10 बजे शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान उल्लिया में प्रधान पद के लिए कुल चार नामांकन दाखिल हुए। इसमें ममता, वितउआ, कंचन पाल, अंगूरा देवी ने पर्चा दाखिल किया। बीडीसी पद हेतु महाऊ महेश से खुशीराम वर्मा, दिवाली से ललिता उर्फ रामगुनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इन दोनों पदों पर एक-एक नामांकन आने से इन लोगों का निर्वाचन निर्विरोध होना तय है। इधर, ब्योर गांव से ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए केवल मनोज कुमारी ने नामांकन कराया। गौंटिया डुगरौंची से गंगाराम, खिरिया पाठक से नरगिस बेगम का नामांकन दाखिल हुआ है। यहां भी इनके विरोध में कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। इनका भी निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए मंगलवार को हुए नामांकन के बाद 22 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। एक जुलाई को सभी पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा और मतों की गणना तीन जुलाई को होगी।


ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत की रिक्त सीटों के लिए आज नामांकन हुआ है। नामांकन पत्रों की जांच 22 जून को होगी। एक जुलाई को चुनाव और तीन जुलाई को मतगणना होगी।
विज्ञापन

शिवकुमार पटेल, रिटर्निंग ऑफीसर


पांच पदों पर हुए नामांकन
खुदागंज। ग्राम पंचायत सदस्यों के उपनिर्वाचन में ब्लाक खुदागंज में कुल आठ रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए पांच नामांकन पत्र दाखिल हुए। तीन पद फिर भी खाली रहे। पंचायत चुनाव के उपनिर्वाचन में सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि कंधरापुर, बमियाना, नवादा दरोवस्त, रामपुर नवदिया, भमौरी, पौकी आदि गांवों में ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल आठ पद खाली थे। जिसमें पांच पदों पर ही नामांकन हो सका। तीन पद फिर भी रिक्त रह गए हैं। नामांकन को दृष्टिगत रखते हुए ब्लॉक मुख्यालय पर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह, कस्बा इंचार्ज इंद्रेश राजपूत भारी फोर्स के साथ तैनात रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें