फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक उपकरण में खराबी से सिग्नल फेल, यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक उपकरण में खराबी से सिग्नल फेल, यातायात ठप
विज्ञापन

महत्वपूर्ण ट्रेनों को कहेलिया स्टेशन पर रोकने बाद कॉशन देकर गुजारा
दोपहर सवा दो बजे आई खराबी शाम सात बजे तक नहीं हो पाई दुरुस्त
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
रामप्रसाद बिस्मिल और रोजा रेलवे स्टेशन के बीच ब्लॉक उपकरण में खराबी आ जाने से सिग्नल फेल हो गया। इससे अप लाइन की ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। कहेलिया स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों को रोकने के बाद कॉशन देकर गुजारा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक सिग्नल दुरुस्त नहीं हो सका था।
बुधवार दोपहर लगभग सवा दो बजे कंट्रोल से मेसेज पास हुआ कि रामप्रसाद बिस्मिल और रोजा रेलवे स्टेशन के बीच ब्लॉक उपकरण में खराबी आ गई है और सिग्नल काम नहीं कर रहे हैं। इससे रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह से ठप कर दिया गया। मौके पर सिग्नल विभाग की टीम पहुंच गई और ब्लॉक उपकरण में आई खराबी को दुरुस्त करने में जुट गई, लेकिन काफी देर तक जब उसमें सुधार नहीं हुआ तब फिर अप लाइन की ओर से गुजरने वाली ट्रेनों को कहेलिया स्टेशन पर रोकने का आदेश दिया गया। इसके बाद यहां सियालदाह, हावड़ा-हरिद्वार, इलाहाबाद-बरेली, त्रिवेणी एक्सप्रेस, राजरानी, किसान एक्सप्रेस ट्रेनों को रोकने के बाद कॉशन देकर गुजारा गया। शाम लगभग सात बजे तक ब्लाक उपकरण में खराबी को दूर नहीं किया जा सका था। सिग्नल विभाग की टीम काम में जुटी हुई है।
विज्ञापन

000000000000000
आधा घंटा ददऊ में खड़ी रही इलाहाबाद-हरिद्वार
इलाहाबाद से हरिद्वार जा रही ट्रेन बुधवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण ददऊ गांव रुक गई। लगभग 33 मिनट के बाद ट्रेन को यहां से शाहजहांपुर स्टेशन के लिए रवाना किया गया। ट्रेन क्यों रुकी इसकी पुष्टि रेल अधिकारियों ने नहीं की है।
हरदोई से सवार हुए कुछ यात्रियों ने बताया कि ट्रेन हरदोई से सुबह 7:26 बजे शाहजहांपुर के लिए रवाना हुई। ट्रेन रामप्रसाद बिस्मिल स्टेशन को क्रास करके रोजा स्टेशन की तरफ बढ़ी तभी ददऊ गांव के पास तीन लोग लाल रंग का तहमद उड़ाकर ट्रेन को रोके जाने का संकेत देते हुए दिखाई दिए। चालक ने ट्रेन को रोक दिया। ग्रामीणों ने पटरी चटकी व तिरछी होने की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर दो की-मैन पहुंचे और लाइन को दुरुस्त कर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन को यहां 33 मिनट रोकना पड़ा। सुबह नौ बजकर तीन मिनट पर ट्रेन शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची, जबकि ट्रेन को 8:36 बजे पहुंचना था।
विज्ञापन

00000000000000
पांच घंटे बाद डाउन लाइन पर सुचारु हुआ यातायात
रोजा क्षेत्र में मंगलवार शाम सात बजे निगोना गांव के पास केबिन बाक्स में नकब लगाकर केबिल चोरी करने की वारदात के बाद डाउन लाइन पर फेल हुआ सिग्नल सिस्टम रात 12 बजे दुरुस्त हुआ। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ। यहां से चोर तीन से चार मीटर केबिल चोरी कर ले गए और केबिन रूम में उपकरण से भी छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें