फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास के नाम पर दिव्यांग से की 11 हजार की ठगी

विज्ञापन
ठगी का शिकार दिव्यांग विनोद कुमार - फोटो : KHUTAR
विज्ञापन
खुटार। गांव धनसिंहपुर के मजरा चठिया बलरामपुर निवासी दिव्यांग विनोद कुमार से फोन करके आवास स्वीकृत होने की जानकारी देते हुए 11 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार की है। विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसके पास एक फोन आया और फोन करने वाले ने बताया गया कि तुम्हारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन

इसका भुगतान खाते में भेजने के लिए विनोद को एक खाते में 11 हजार रुपये डालने होंगे। इसके बाद विनोद कुमार ने फोन करने वाले के अनुसार बैंक खाते पर रुपये भेज दिए। रविवार को ब्लाक के कर्मचारियों से फोन पर जानकारी करने पर पता लगा कि उसके साथ ठगी हो गई है और आवास योजना का लाभ लेने के लिए किसी को कोई भुगतान नहीं देना होता है। दोपहर बाद विनोद ने थाने पहुंचकर फोन नंबर और बैंक के खाता संख्या के आधार पर मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की गुहार की है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने इस तरह की घटना होने की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें