शाहजहांपुर। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में इंटरनेशनल ओपन कुकीवन कप चैंपियनशिप में जिले के छह खिलाड़ियों समेत प्रदेश के 11 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता नौ से 12 अक्तूबर के मध्य होगी।
मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. पुनीत मनीषी ने बताया कि प्रतियोगिता में एसोसिएशन की ओर से सबसे छोटी खिलाड़ी के रूप में अविका श्रीवास्तव प्रतिभाग कर रहीं हैं। वह एक साल 10 माह की हैं। उनके अलावा छह अन्य खिलाड़ी, लखनऊ के चार खिलाड़ी भी शामिल होंगे। संवाद