फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कुंभ मेला के लिए 103 बसें मांगी, यात्रियों को होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कुंभ मेले में शाहजहांपुर डिपो से 103 बसों को भेजा जाएगा। बसों की मांग का पत्र आने के बाद परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इतनी बड़ी संख्या में बसें घटने से यात्रियों के लिए सफर का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम के बेड़े से निगम की 121 और 77 अनुबंधित बसाें का संचालन होता है। नई बसों को लंबी दूरी पर चलाया जाता है। लंबे रूट से ही निगम को अधिक राजस्व की प्राप्ति होती है। अनुबंधित बसों को स्थानीय मार्ग पर चलाया जाता है। सर्दी के चलते पहले से निगम की आय पर फर्क पड़ गया। इस बीच कुंभ मेले के लिए शाहजहांपुर डिपो से 103 बसों की मांग कर दी गई। ऐसे में मात्र 18 बसें ही निगम की यहां रह जाएंगी। इसके अलावा 77 अनुबंधित बसों संचालित होंगी।
इतनी कम बसों के चलते यात्रियों के सामने बड़ा संकट खड़ा होने वाला है। लंबे रूट से लेकर लोकल मार्ग तक पर यात्रियों को बसों के लिए जूझना पड़ सकता है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि 103 बसों का अलाटमेंट किया गया है। किस रूट से बसें हटाई जाए, उसका शेड्यूल मांगा गया है। प्रयास करेंगे कि यात्रियों को दिक्कत नहीं आने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें