फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे फेल रहा सिग्नल, कई ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। रेलवे के सिग्नल फेल होने से शुक्रवार रात दो घंटे ट्रेनें प्रभावित रहीं। इस दौरान ट्रेनों को कॉशन देकर पास किया गया। इससे पंजाब मेल, दून एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ, पदमावत, डुप्लीकेट पंजाब मेल समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। रात 12 बजे के बाद सिग्नल दुरुस्त किया जा सका।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 10 बजे रोजा जंक्शन से जुड़े रेलवे के सभी सिग्नल फेल हो गए। पावर केबिन ने सिग्नल चेंज किया तो पता लगा कि तकनीकी खराबी है। इस बारे में सिग्नल एंड टेलीकॉम अनुभाग को सूचना दी गई। एसएनटी की टीम पहुंच गई। ट्रेनों का ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से कई फास्ट और सुपरफास्ट ट्रेनों को कुछ-कुछ मिनट के लिए रोकना पड़ा। ट्रेनों को कॉशन देकर पास किया गया। रात 12 बजे के बाद सिग्नल दुरुस्त किए जा सके। इस दौरान रेल यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें