फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन नहीं आने पर यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मेगा ब्लॉक के कारण आधा घंटा देरी से रोजा जंक्शन पहुंची गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन को वहीं से वापस कर दिया गया। इससे गुस्साए यात्रियों ने शाहजहांपुर और रोजा जंक्शन जमकर हंगामा किया। बाद में विवश होकर यात्री वाहनों से गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

गोरखपुर से शाहजहांपुर तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का शाहजहांपुर स्टेशन पर आने का समय दोपहर 2:15 बजे का है। रविवार को पैसेंजर ट्रेन रोजा स्टेशन पर ही आधा घंटा देरी से दोपहर 2:30 बजे पहुंची। यात्रियों को रोजा में बताया कि ट्रेन अब शाहजहांपुर नहीं जाएगी और यहीं से गोरखपुर लौट जाएगी, तो यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इधर, शाहजहांपुर स्टेशन पर काफी देर से इंतजार कर रहे यात्रियों को ट्रेन के नहीं पहुंचने की जानकारी मिली तो यहां भी यात्रियों का गुस्सा भड़क गया और हंगामा करना शुरू कर दिया। रेल कर्मचारियों ने दोनों स्थानों पर बमुश्किल यात्रियों को शांत किया। इन यात्रियों में ज्यादातर यात्री सीतापुर जाने वाले थे। इन यात्रियों ने प्राइवेट में टिकट भी ले लिए थे। ट्रेन के नहीं पहुंचने पर शाहजहांपुर से यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना हुए। वहीं रोजा जंक्शन से यात्री टेंपो आदि वाहन से शाहजहांपुर आए। रविवार को मेगा ब्लॉक के दौरान शाहजहांपुर स्टेशन के प्लेटफार्म पर सन्नाटा नजर आया। हालांकि, पूछताछ विडो पर दिन भर यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें