फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल सुधार गृह में बने गुणवतायुक्त खाना, नहीं तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम अमृत त्रिपाठी की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था के संबंध में कैंप कार्यालय पर बैठक हुई।
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में कहा कि एडीएम प्रशासन सभी विभागों में पत्र भेज कर लंबित वादों की प्रगति रिपोर्ट मंगाकर समीक्षा करें। साथ ही अवैध खनन और गोहत्या पर समस्त एसडीएम और सीओ का दायित्व है कि वह कड़ी निगरानी रखें।
विज्ञापन

यदि किसी क्षेत्र में गोहत्या का कोई प्रकरण संज्ञान में आने पर सरकार की मंशा के अनुरूप संबंधित थाना प्रभारी,क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने यह भी कहा कि बाल सुधार गृह में जो भोजन बनता है वह गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए, यदि किसी प्रकार से गुणवत्ता के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था में सुधार लाएं एवं अतिक्रमण में नगर निगम सख्ती बरतें। उन्होंने आईजीआरएस पर विभागवार लंबित मुख्य मंत्री संदर्भ, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन संदर्भ, आनलाइन संदर्भ की समीक्षा करते हुए समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि शिकायतों का सरलता एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गन्ना खरीद में पारदर्शिता लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें