फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में मरीज की पिटाई पर वार्ड ब्याय निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-32, जिला अस्पताल में जांच करते सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य
विज्ञापन

फोटो-33,जिला अस्पताल में भर्ती रजनीश
ट्रामा सेंटर में मरीज की पिटाई पर वार्ड ब्याय निलंबित
जहरखुरान गिरोह के शिकार युवक को ट्रामा सेंटर में पीटा गया
वीडियो वायरल होने के बाद डीएम के निर्देश पर जांच करने पहुंची टीम
अस्पताल स्टाफ की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम लगाई गई
शाहजहांपुर। जहरखुरानी के शिकार युवक के साथ जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीएम के निर्देश पर जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच कमेटी में शामिल सिटी मजिस्ट्रेट व प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी ने मौके पर जाकर जांच की। प्रथम दृष्टया ड्यूटी पर तैनात वार्ड ब्याय की लापरवाही सामने आने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
थाना कलान क्षेत्र के गांव सैदापुर निवासी 25 वर्षीय रजनीश लखनऊ में 17 जून को पुलिस भर्ती की परीक्षा देने गया था। परीक्षा देने के बाद वहां वह अपने भाई कमलेश के घर रुक गया। रजनीश घर वापस आने के लिए 19 जून को ट्रेन में बैठा। रजनीश के मुताबिक अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। यहां शाहजहांपुर प्लेटफार्म पर वह गश खाकर गिर गया। उसे होमगार्ड राजीव कुमार जिला अस्पताल दोपहर 1:30 बजे लेकर आए। यहां रजनीश के साथ मारपीट हो गई। इसका वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। डीएम अमृत त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार व प्रभारी सीएमओ डॉ. लक्ष्मण सिंह की संयुक्त जांच कमेटी गठित की। बुधवार को पूर्वांह 11 बजे सिटी मजिस्ट्रेट व प्रभारी सीएमओ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रामा सेंटर में मौजूद कर्मचारियों व चिकित्सकों के बयान दर्ज किए। इसके बाद होमगार्ड से भी घटना के संबंध में पूछताछ की। अफसरों ने सीएमएस डॉ. एमपी गंगवार से भी घटना के संबंध में जानकारी की। जांच में प्रथम दृष्टया ट्रामा सेंटर में तैनात वार्ड ब्याय राजाराम की लापरवाही पाई गई। दोनों अफसरों ने जांच रिपोर्ट में वार्ड ब्याय के निलंबन की संस्तुति कर जांच रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दी है। वहीं अन्य स्टाफ की जांच के संबंध में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट व प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ डिप्टी सीएमओ लक्ष्मण प्रसाद को शामिल किया गया है। कमेटी तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रेषित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
जिला अस्पताल में पहुंचकर मामले की जांच की गई। जांच में पाया गया कि अस्पताल के किसी भी कर्मचारी के द्वारा रजनीश के साथ मारपीट नहीं की गई है। रजनीश होश में आने के बाद चीख-पुकार करने लगा था। इसी के चलते अन्य मरीजों के तीमारदारों ने उसे धक्का दे दिया था। बहरहाल वार्ड ब्याय के निलंबन की संस्तुति की गई है। उस वक्त ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट की भूमिका की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
अतुल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट, शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें