फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा चाहते हैं शिक्षित और नई सोच रखने वाला चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा चाहते हैं शिक्षित और नई सोच रखने वाला चेयरमैन
विज्ञापन

पार्टी का चश्मा उतार बिना भेदभाव दे विकास को तवज्जो

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। निकाय चुनाव के लिए मतदान में अब ज्यादा दिन शेष नहीं हैं। गली-मोहल्लों, नुक्कड़ की दुकानों पर चुनावी चर्चा आम हैं। चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले युवा वर्ग की भी चेयरमैन से लेकर सभासद तक अपनी राय है। कोई चाहता है कि चेयरमैन अनुभवी हो तो कई युवा शिक्षित के साथ नई सोच रखने वाले को वरीयता दे रहे हैं। कैसा हो चेयरमैन इस विषय पर युवाओं ने भी बेबाकी से अपनी राय रखी।
------
फोटो-29
शहर में मूलभूत सुविधाएं सभी को आसानी से मिले इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका की होती है। चेयरमैन ऐसा होना चाहिए जो बिना किसी भेदभाव के पार्टी का चश्मा उतार कर काम करे। विकास के मामलों में भेदभाव करने वाला चेयरमैन नहीं होना चाहिए। चेयरमैन शहर का प्रथम नागरिक होता है। इसी तरह उसको अपनी जिम्मेदारियां भी निभानी चाहिए। -शगुफ्ता, छात्रा-नगर पालिका शाहजहांपुर
विज्ञापन

------
फोटो-30
चेयरमैन शिक्षित होने के साथ नई सोच रखने वाला भी होना चाहिए। डिजिटल का जमाना है। विकास के मामलों में किसी तरह से भेदभाव नहीं होना चाहिए। मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने में सभी को एक ही तराजू में रखना चाहिए। चुनाव जीतने के बाद चेयरमैन जनता के लिए आसानी से नहीं मिलता। चेयरमैन ऐसा हो जो जनता के लिए भी आसानी से उपलब्ध हो। - आदित्य सिंह, छात्र-नगर पालिका शाहजहांपुर
------
फोटो-31
चुनाव जीतने के बाद सहजता से उपलब्ध होना वाला चैयरमैन होना चाहिए। ऐसा चेयरमैन हो जो कम से कम एक सप्ताह में एक बार नगर भ्रमण पर निकले और लोगों की समस्याओं को सुने। स्वच्छता, पेयजल सप्लाई और अच्छी सड़कें उसकी प्राथमिकता में होनी चाहिए। बिना भेदभाव के विकास कराए और सभी को साथ लेकर चलने वाला हो।-अनुपम, नगर पालिका जलालाबाद
------
फोटो-32
चेयरमैन जनता की छोटी-छोटी समस्याओं को भी गंभीरता से लेकर उनके निस्तारण को लेकर गंभीर होना चाहिए। शिक्षित होने के साथ ही चेयरमैन की प्राथमिकता में मूलभूत सुविधाओं में इजाफा प्राथमिकता होनी चाहिए। नगर में बारात घर, सुलभ शौचालय समेत कई चीजों का अभाव है। चेयरमैन ऐसा हो जो पार्टी के साथ जाति-बिरादरी से हटकर विकास कार्यों को को कराए। - अभिनव मिश्रा- नगर पालिका जलालाबाद
-------
फोटो-33
इस समय सभी प्रत्याशी वोट मांगने के लिए घर-घर पहुंच रहे हैं। मतदाताओं को चाहिए कि वह प्रत्याशी से उसके विकास एजेंडे पर भी बात करें। चेयरमैन युवाओं के लिए कुछ करने वाला हो, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सके। चेयरमैन युवा होने के साथ शिक्षित भी होना चाहिए। इसके साथ ही वह शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए भी काम करने वाला हो।-अनुपम, नगर पालिका पुवायां
विज्ञापन

-------
फोटो-34
मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाताओं में जागरूकता जरूरी है। काम करने वाले प्रत्याशियों को मौका मिलना चाहिए। प्रत्याशी चयन करते समय ध्यान रखना होगा कि वह उच्च शिक्षित होने के साथ विवेकशील भी होना चाहिए। उसका नजरिया बिना किसी भेदभाव के विकास को महत्व देने वाला होना चाहिए। ईमानदरी के साथ विकास कराए और जनता की समस्याओं को सुने।-अभिनव मिश्रा, नगर पालिका पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें