शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने रेलवे की डाउन लाइन पर रज्जबनगर के पास एक व्यक्ति का शव शुक्रवार शाम को बरामद किया। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई। उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पश्चिम बंगाल के असदपुल एसके के रूप में हुई है। उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने के लिए पुलिस ने मुर्शीदाबाद प्रशासन से पत्राचार किया है।
उसके पास से मिले आधार कार्ड पर असदपुल एसके पुत्र गोलम एसके निवासी रनसागर घाट मुर्शीदाबाद पश्चिम बंगाल लिखा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी में रखवा दिया है।