शाहजहांपुर। चलती ट्रेन से छह दिन पहले गर्रा नदी में गिरकर घायल हुई खुशबू उर्फ गुड़िया को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।
जिला अस्पताल में भर्ती गुड़िया का बेहतर इलाज करने के निर्देश सीएमएस को बाल कल्याण समिति ने दिए थे और इसके साथ ही उसके पिता सुग्रीव की तलाश के लुधियाना संपर्क किया। इसके बाद जिला बाल संरक्षण इकाई और आशा ज्योतिकेंद्र 181 सेवा व पुलिस के सहयोग उसके पिता को सूचना देकर यहां बुलवाया गया। सुग्रीव ने बताया वह महाराजगंज से बेटी को लेकर लुधियाना जा रहा था। किशोरी के बयान और काउंसलिंग रिपोर्ट के आधार पर बाल कल्याण समिति ने गुड़िया को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान बाल कल्याण समिति के मुकेश कुमार सिंह, सुयश सिन्हा, दिलीप कुमार, एसपी कौशल, प्रतिभा मिश्रा, 181 की सुरभि, नमिता, जीशान अहमद मौजूद रहे।