पुवायां। बैनामों की ऑनलाइन प्रक्रिया के विरोध में वकीलों ने स्टांप वेडरों, बैनामा लेखकों आदि के साथ मंगलवार को तहसील परिसर में जुलूस निकालकर महानिरीक्षक निबंधन का पुतला दहन किया।
बैनामों को ऑनलाइन किए जाने की प्रक्रिया के विरोध में पुवायां तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कई दिन से हउ़ताल पर हैं। न्यायिक कार्य ठप होने से वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इस मौके पर ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि बैनामे ऑनलाइन होने से प्रदेश भर में हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे, जिसमें बैनामा लेखक, स्टांप विक्रेता और अन्य लोग शामिल हैं। इसके अलावा इससे भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलेगा।
महामंत्री अजय पांडे ने कहा कि बैनामों की ऑनलाइन प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। इस मौके पर राजेंद्र मिश्र, विमल बाबू श्रीवास्तव, विजय वर्मा, कौशल श्रीवास्तव, अनुपम मिश्रा, भानु मिश्रा, समेत तमाम वकील मौजूद रहे।