फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन में भर्ती दस लोगों का लखनऊ भेजा गया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना संदिग्ध होने पर क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराए गए दस लोगों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। वहीं क्वारंटीन वार्ड में भर्ती लोगों की देखरेख डॉक्टरों की टीम कर रही है। उधर, निगोही, तिलहर में भी बाहर से लौटे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

दरअसल नेशनल हाईवे पर प्रवासी मजदूरों की उमड़ी भीड़ के बीच रविवार को जब लोगों का चेकअप किया तो सेहरामऊ दक्षिणी, रोजा के कुछ लोगों का स्वास्थ्य कमजोर पाया गया। उनमें खांसी-जुकाम के लक्षण दिखाई दिए तो उन्हें संभावित कोरोना संक्रमित मानकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में ले लिया और सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जहां उनका विधिवत चेकअप के बाद सोमवार को सैंपल लेकर लखनऊ भेज दिया गया। वहीं मिर्जापुर से भी कुछ लोगों को क्वारंटीन में रखा गया था। उनका भी सैंपल भेजा गया है। कुल दस लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इन लोगों की जांच रिपोर्ट मंगलवार को आने की संभावना है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उधर, निगोही सीएचसी पर 18 सौ लोगों का और मीरानपुर कटरा में तीन सौ लोगों का व तिलहर सीएचसी पर चार दिन में पांच लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
5878 बाहर से आए जिले के लोगों को किया क्वारंटीन
- कोरोना आपदा कोर कमेटी ने विद्यालय किए अधिकृत
शाहजहांपुर। जिले मेें अभी तक बाहर से 5878 लोग यहां आ चुके हैं। कोरोना आपदा कोर कमेटी की सोमवार को हुई बैठक में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने इन सभी को क्वारंटीन करने के लिए महानगर समेत गांवों के स्कूल भवन और पंचायत घर अधिकृत किए हैं।
विज्ञापन

बाहर से आए लोगों में अन्य प्रदेशों से आए लोगों की संख्या 4712 है जबकि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 1112 और विदेश से 54 लोग आए हैं। इनमें 5653 लोग पूर्ण स्वस्थ, 211 मामूली रूप से अस्वस्थ और 14 लोग गंभीर रूप से अस्वस्थ पाए गए, लेकिन कोई भी कोरोना संदिग्ध व्यक्ति नहीं पाया गया। इन सभी को अलग रखने के लिए आदर्श इंटर कालेज कटरा, एलपीजेपी इंटर कालेज लितलहर, चन्दनलाल उमा विद्यालय कपसेड़ा, संसारवती उमा विद्यालय कपसेड़ा, जैपुरिया स्कूल और रॉयन इंटरनेशनल स्कूल अधिकृत किया गया है। अन्य जनपदों के जो लोग जिले में फंसे हैं, उन्हें इन स्कूलों में क्वारंटाइन में रखा जाएगा। बैठक में सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर, एसपी डॉ. एस चनप्पा, एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
आर्थिक सहायता देने को खुला बैंक खाता
डीएम ने कहा कि कोरोना आपदा में किसी व्यकिक्त अथवा संस्था से नकद सहायता स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके लिए धनराशि बैंक आफ बड़ौदा की विकास भवन शाखा (आईएफएससी कोड बीएआरबी जीरो वीआईकेबीएचए) के खाता संख्या 35930100012671 में जमा कराई जा सकती है। इस खाते मेें सतनाम बिक्र फील्ड, डॉ. आशीष मैसी, एनके सिंघल, गोपाल अग्निहोत्री आदि ने 234567 रुपये जमा कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें