फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना नियंत्रण को 1.45 करोड़ से खरीदे जाएंगे चिकित्सा उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस की रोकथाम और संक्रमित लोगों के उपचार के लिए जनपद के विधायकों एवं विधान परिषद सदस्य की घोषणा के अनुरूप उन्हें सरकार से सालाना मिलने वाली निधि से जरूरी उपकरण एवं संसाधन खरीदे जाएंगे। बता दें कि कोरोना नियंत्रण के लिए सांसद अरुण सागर ने एक करोड़ रुपये की सांसद निधि और जनपद के कई विधायकों ने 45 लाख रुपये की विधायक निधि देने की घोषणा की है। अब तक विधायक निधि का प्रयोग केवल विकास कार्यों में अनुमन्य था, लेकिन कोरोना संकट के मद्देनजर विधायकों के अनुरोध पर निधि के व्यय संबंधी नियमों मेें प्रदेश शासन के ग्राम्य विकास अनुभाग-9 के प्रमुख सचिव ने संशोधन कर दिया है। शासनादेश मिलने के बाद डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने सीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता को जरूरी चिकित्सा उपकरणों की खरीद के प्रस्ताव देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी डीएम को भेजे गए शासनादेश में कहा गया है कि कोविड-19 की टेस्टिंग, स्क्रीनिंग और अन्य सुविधाएं जुटाने के लिए विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि के मार्गदर्शी सिद्धांतों में संशोधन किया गया है। इसके तहत कोरोना वायरस के खिलाफ संघर्ष के लिए फेस मास्क, सैनिटाइजर आदि की उपलब्धता के साथ इससे जुड़े अन्य कार्यों मेें विधायक निधि व्यय की जा सकती है। राजाज्ञा में व्यय संबंधी मदों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि मरीजों का दूर से तापमान लेने के लिए (नॉन कांटेक्ट) इंफ्रारेड थर्मामीटर, चिकित्सा स्टाफ के लिए पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट, कोरोना परीक्षण किट, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि शहर के प्रवेश स्थलों पर थर्मल इमेजिंग स्कैनर्स, कैमरा आदि के लिए विधायक निधि व्यय की जा सकती है।
शासनादेश में केवल उन्हीं उपकरणों की खरीद अनुमन्य की गई है जो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एवं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद से स्वीकृत हों। आईसीयू, वेंटिलेटर एवं आइसोलेशन/क्वारंटीन वार्ड व्यवस्था पर भी सीएमओ और राजकीय मेडिकल कालेजों के प्राचार्य विधायक निधि का उपभोग कर सकेंगे। बता देें कि कोराना नियंत्रण को विधायक रोशन लाल वर्मा ने 25 लाख रुपये, मानवेंद्र सिंह ने दस लाख रुपये, चेतराम ने पांच लाख रुपये और एमएलसी संजय मिश्रा ने पांच लाख रुपये योगदान किया है। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए रविवार रात डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोराना नियंत्रण उपायों के तहत बेड, चादरें, मास्क, सैनिटाइजर आदि खरीदने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी डीडीओ डीपी सिंह के अनुसार कुछ विधायकों की चालू वित्त वर्ष की निधि खत्म हो चुकी है और अगले वित्त वर्ष की विधायक निधि से कोरोना नियंत्रण को घोषित धनराशि का उपभोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें