फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिटी बस सेवा के बेड़े में शामिल होंगी 10 नई ई-बसें, नए रूटों पर मिलेगी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो साल पहले घाटे के साथ शुरू हुई सिटी बस सर्विसेज की ई-बस सेवा अब मुनाफा देने लगी है। बेड़े में 10 नई बसें शामिल करने की तैयारी है। इसके अलावा शहर में 14 स्थानों पर ई-बस चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। फिलहाल चार रूटों पर 25 एसी ई-बसों के जरिये बस सेवा दी जा रही है। नई बसें मिलने के बाद नए रूटों पर भी बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

सिटी बस सेवा के तहत बरेली-मनौना, बरेली-शीशीगढ़ और बरेली-शेरगढ रूटों पर ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों का शहर के अंदर संचालन होना था, लेकिन लोड फैक्टर के कारण पहले इन बसों को बरेली-फरीदपुर के बीच चलाया गया। पिछले साल बरेली-लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर के पास टोल प्लाजा शुरू होने के बाद बस सेवा बंद कर दी गई।
एक बार फिर से शहर में अंदर संचालन शुरू किया गया तो घाटा होने लगा। बोर्ड की बैठक के बाद पिछले साल अलग-अलग तीन रूटों पर सेवा शुरू की गई। अब लोड फैक्टर में काफी सुधार हुआ है। बरेली-मनौना रूट पर 72 फीसदी तक लोड फैक्टर आ रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद सिटी बस सर्विसेज ने बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल 10 नई बसों को बेड़े में शामिल किया जाना है। सीईओ दीपक चौधरी ने बताया कि आगामी बोर्ड बैठक में नई बसों और नए रूट शामिल करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। मंजूरी के बाद नई बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें