फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.80 लाख रुपये के लिए की गई थी सरजू की हत्या

Wed, 02 Mar 2016 12:37 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिंधौली के गांव नगरिया बुजुर्ग निवासी सरजू सिंह की हत्या 1.80 लाख रुपये न देने के कारण की गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर हत्यारोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव नगरिया निवासी सरजू सिंह 24 फरवरी को अपनी पत्नी गीता देवी को लेकर शाहजहांपुर जा रहा था। पुवायां-शाहजहांपुर मार्ग पर गांव बड़ागांव के पास उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारो एक बाइक पर पीछे से आए थे। सरजू की पत्नी गीता की ओर से घनश्यामपुर बुजुर्ग गांव के बराती और उसके पुत्र अशफाक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कोतवाली प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि बराती के सरजू सिंह पर 1.80 लाख रुपये उधार थे। कई बार मांगने के बाद भी सरजू ने रुपये नहीं लौटाए। 24 फरवरी को बराती और अशफाक ने सरजू को शाहजहांपुर की ओर जाते देख मारपीट करने की नियत से बड़ागांव के आगे रोक लिया। वहां मारपीट के दौरान सरजू अकेला बाप-बेटे पर भारी पड़ा तो अशफाक ने तमंचा निकालकर कनपटी पर गोली मार दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एक तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद किया। लिखा पढ़ी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें