फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.39 करोड़ से बनेगा शहबाजनगर-निवाड़ी रोड

Wed, 06 May 2015 12:05 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही रोड से शहबाजनगर होते हुए निवाड़ी गांव तक जाने वाले मार्ग का मंगलवार को सपा के जिलाध्यक्ष एवं चेयरमैन तनवीर खां ने शिलान्यास किया। चेयरमैन के आग्रह पर प्रदेश के लोनिवि मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने 7.80 किमी लंबे इस रोड के लिए 1.39 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
विज्ञापन

शिलान्यास समारोह में मार्ग निर्माण के लिए किए गए प्रयासों का ब्यौरा देते हुए चेयरमैन ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने लोनिवि मंत्री से फोन पर वार्ता करके उन्हें फैक्स भेजा था। उन्होंने कहा कि पिछले कई साल से जर्जर मार्ग से जूझ रहे आसपास के गांवों के हजारों बाशिंदों के लिए नया रोड किसी तोहफे से कम नहीं होगा।
चेयरमैन ने कहा कि रोड बनाते वक्त दोनों ओर नालियां भी बनाई जाएंगी जिससे कि लोगों को बारिश में जलभराव का सामना नहीं करना पड़े और सड़क भी सुरक्षित बनी रहे। इससे पूर्व, चेयरमैन का वहां पहुंचने पर उपस्थित लोगों ने नारेबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मार्ग के लिए काफी संघर्ष कर चुके शोषित समाज मोर्चा के प्रदेश महासचिव फकीरे लाल भोजवाल, ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन आरके सिंह, अब्दुल हामिद खां, स्वामी रामचंद्र दास, वसीम खां, रघुवर दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें