फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में रंगरलियां, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Sat, 21 Sep 2013 11:15 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के रामघाट रोड पर मीनाक्षी पुल के पास स्थित एक होटल पर पुलिस छापे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। इसमें दिल्ली और अलीगढ़ की आधा दर्जन से अधिक लड़कियां पकड़ीं गईं।
विज्ञापन


साथ ही कुछ पुरुषों को भी हिरासत में लिया गया। लेकिन रसूखदारों के प्रभाव में पुलिस ने सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। पुलिस का कहना है होटल में युवक-युवतियां तो मिले लेकिन कोई भी आपत्तिजनक स्थिति में नहीं था।

शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे थाना क्वार्सी पुलिस को सूचना मिली कि मीनाक्षी पुल के पास एक होटल में कुछ लोग रात भर रंगरेलियां मनाते रहे हैं। अब यह लोग यहां से निकलने की तैयारी में है।
विज्ञापन


कुछ देर बाद पुलिस होटल में पहुंच गई और रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर में लिखाए गए नामों से जब ठहरे हुए लोगों की आई डी चेक की गई तो वह अलग थी।

पुलिस ने पूछताछ के बाद दिल्ली की 3 और अलीगढ़ की 4 युवतियों को पकड़ लिया। इनके साथ ठहरे हुए पुरुषों को हिरासत में लेने के कुछ देर बाद ही पुलिस के पास कुछ रसूखदार लोगों के फोन आने शुरू हो गए। बाद में सभी को निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें