फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्यालय में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या का शक

Fri, 07 Aug 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धनघटा थाना क्षेत्र के जखौता गांव का मामला, मृतक की जेब से मिली कीटनाशक गोली
विज्ञापन

- बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था युवक
- पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर कर रही जांच
- सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
- विद्यालय के बगल में गुमटी में दुकान चलाता था युवक
धनघटा। थाना क्षेत्र के जखौता स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटका मिला। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान डिहवा गांव निवासी हनुमंत (21) पुत्र राम जगत के रूप में हुई। युवक की जेब से कीटनाशक गोली मिलने के बाद पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, परिजन ने लेनदेन के विवाद में हत्या करने की आशंका जताई है। परिजन ने बताया कि हनुमंत बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे विद्यालय की दाई जब स्कूल का गेट खोलने पहुंची तो परिसर स्थित पेड़ की डाल से युवक का शव लटका देखकर शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूपेश भी पहुंच गए। सूचना मिलने पर धनघटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान डिहवा गांव निवासी हनुमंत (21) पुत्र राम जगत के रूप में हुई। हनुमंत अविवाहित था और विद्यालय के बगल में गुमटी रखकर दुकान चलाता था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मृतक की जेब से कीटनाशक की गोली भी बरामद हुई जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही युवक की गतिविधियों और घटनास्थल से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। परिजन ने बताया कि हनुमंत बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उसका शव विद्यालय परिसर में पेड़ से लटका मिला।
परिजन का आरोप है कि विद्यालय के आसपास अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। आरोप है कि दुकान से लेनदेन के विवाद में हनुमंत की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया ताकि घटना आत्महत्या प्रतीत हो। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें