फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क के गड्ढे में भरे पानी में युवाओं ने किया स्नान, आंदोलन की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के मोहल्ले और वार्डों में बदहाल सड़कों के निर्माण व मरम्मत की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को युवाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं ने विधियानी मार्ग पर गड्ढे में बैठकर स्नान किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्दी सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो बृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

खलीलाबाद क्षेत्र के मुहल्ला तितौवा, स्टेशन पुरवा, विधियानी से होकर गुजरने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर व क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। बृहस्पतिवार को युवाओं ने विधियानी मार्ग पर एकत्र होकर सड़क पर बने गड्ढे में बैठकर स्नान किया और शंख बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में शामिल समाजसेवी गोलू वर्मा व छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि विधियानी मोड़ से स्टेशन रोड होते हुए तितौवा रेलवे क्रासिंग तक सड़क काफी जर्जर हो गई है।
इस मार्ग से धनघटा सहित अंबेडकरनगर और आजमगढ़ के लोग आवागमन करते हैं। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने पर दुश्वारियां बढ़ जाती हैं। सड़क के मरम्मत के लिए प्रशासन और नगर पालिका से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गोरखनाथ मिश्र, शुभम राय, विपिन राय, गणेश यादव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें