फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जलनिकासी के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कुरमौल गांव में पानी निकासी के रास्ते को लेकर विवाद हो गया। इसमें विजयसेन सिंह उर्फ सोनू सिंह पर जानलेवा हमला हुआ, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित ने धनघटा थाने में तहरीर दी है। उन्होंने गोविंद सिंह, वीर बहादुर सिंह, उपेंद्र सिंह, दीपक सिंह और हर्ष सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, 24 अक्तूबर की सुबह करीब 10:00 बजे यह घटना हुई। आरोपियों ने लाठी-डंडे, फावड़ा और धारदार हथियार से प्रहार किया। उन्होंने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। विजयसेन सिंह के शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। आसपास के लोगों के बीच-बचाव से उनकी जान बच सकी। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई जारी है। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें