फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के लहुरादेवा गांव निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में लहुरादेवा निवासी इसरावती ने बताया कि 15 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे उनके पति रामपत अपने चाचा के साथ मोटरसाइकिल से बाजार करने के लिए कांटे चौराहे की ओर जा रहे थे। आरोप है कि खमरिया गांव के आगे कांटे के निकट पीछे से आ रही एक बाइक के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से रामपत की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर और जानलेवा चोटें आईं, जबकि उनके चाचा को मामूली चोटें लगीं। घायल रामपत को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां भी स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजन उन्हें अन्य अस्पताल ले गए। बाद में बेहतर उपचार के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया। लंबे इलाज के बावजूद रामपत की हालत में सुधार नहीं हुआ और 28 अप्रैल को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें