फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा :: बोर्ड की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों में होगी परीक्षा, तैयारी तेज

Sun, 13 Oct 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- निपुण एसेसमेंट परीक्षा : जिले में 22 और 23 नवंबर को होगी
विज्ञापन

- कुल एक लाख 10 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में निपुण मूल्यांकन परीक्षा 22 नवंबर से शुरू होगी, इसकी तैयारी शुरू हो गई है। यह परीक्षा 23 नवंबर तक चलेगी। छात्र-छात्राओं में भाषा और गणित में दक्ष करने के लिए यह परीक्षा कराई जा रही है। इसमें करीब एक लाख 10 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
निपुण भारत मिशन तथा गुणवत्ता शिक्षा संवर्द्धन के लिए परिषदीय स्कूल में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिसके तहत स्कूलाें को निपुण बनाने की कार्रवाई चल रही है। कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को निपुण मूल्यांकन परीक्षा कराया जाना है, जिसके लिए शासन स्तर से जिले में परीक्षा की तिथि घोषित की गई है। यह परीक्षा 22 और 23 नवंबर को कराया जाना है। जिसमे कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए 10-10 प्रश्नपत्र बनेगा।
विज्ञापन

एक ओएमआर शीट पर 10 छात्र छात्राओं का आकलन किया जाएगा। कक्षा चार से आठ तक के छात्रों के लिए एक प्रश्न पत्र और एक ओएमआर शीट प्रयोग में लाई जाएगी। इसके साथ ही समिति का गठन होगा। जिसमे डॉयट प्राचार्य, बीएसए, सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी, बीईओ मुख्यालय और जिला समन्वयक प्रशिक्षण शामिल होंगे। परीक्षा पूरी तरह से बोर्ड की तर्ज पर होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि नैट परीक्षा की तैयारी तेज है। जल्द इसके लिए समिति की बैठक होगी और प्रश्नपत्रों पर चर्चा की जाएगी। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए टीम भी गठित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें