लोहरौली। दुधारा क्षेत्र पिपरागोविंद गांव में रविवार को दिन में एक युवक शौच के लिए तालाब के पास गया था। जहां उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। एसओ अमित कुमार कुशवाहा ने बताया कि पिपरा गोविंंद गांव के चौकीदार ने सूचना दी कि गांव निवासी विनय कुमार गोंड 22 वर्ष डूब गया है। विनय का पैर फिसल गया था जिससे वह तालाब में डूब गया था। उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से परिजन ने पंचायत नामा की कार्रवाई नहीं करने को कहा। पुलिस के समझाने पर पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई की।