फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
कुंदन सिंह की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महुली। थाना क्षेत्र के शनिचरा पूर्वी गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 25 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका मिला। सुबह बेटे को जगाने पहुंची वृद्ध मां ने शव देखा तो चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। युवक की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शनिचरा पूर्वी निवासी कुंदन सिंह (25) पुत्र स्वर्गीय महंत सिंह अपनी वृद्ध मां राजलक्ष्मी के साथ घर पर रहता था। उसके दो बड़े भाई सुधीर सिंह और सत्यम सिंह दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। परिजन के अनुसार शुक्रवार देर रात कुंदन घर पहुंचा था। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। रात में परिवार के लोगों को किसी तरह की अनहोनी की भनक नहीं लगी। शनिवार सुबह करीब छह बजे राजलक्ष्मी बेटे को जगाने के लिए उसके कमरे में पहुंचीं।
विज्ञापन

कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर पहुंचते ही उनकी नजर छत की कुंडी से फंदे के सहारे लटक रहे कुंदन के शव पर पड़ी। बेटे का शव देखते ही मां चीखने लगीं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना महुली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजन और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी भी ली। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें