संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में स्थिति बिगड़ गई। परिवार के सदस्यों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मेंहदावल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है।
शिवरही निवासी दिनेश पुत्र जयराम निवासी शिवरही ने मेंहदावल पुलिस को सूचना दिया कि उनके भाई सोनू उर्फ नंदकिशोर (28) सोमवार की सुबह घर से काम के लिए निकला था। रात्रि 10 बजे उनके दो दोस्तों ने उसे गंभीर हालत में घर पहुंचाया। युवक की स्थिति काफी खराब थी। युवक का उपचार कराया गया, लेकिन स्थिति ठीक नहीं हुई। उसको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मंगलवार की शाम को मेडिकल कॉलेज के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।