फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करंट लगने से युवक की मौत

Fri, 10 Oct 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर मृत दिनेश की फाइल फोटो ।
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम शकूरचक में शुक्रवार की शाम टीवी का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे गंभीरावस्था में सीएचसी हैंसर बाजार ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शकूरचक गांव के निवासी दिनेश (32) पुत्र महेन्द्र शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे अपने घर में ही टेलीविजन का प्लग स्विच बोर्ड में लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। घर के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े और बिजली काटी, लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस गया। परिजन उसे लेकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हैंसर बाजार ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

करवा चौथ के दिन ही उजड़ गई अंजली की दुनिया
शुक्रवार की शाम की शाम परिवार के लिए काली शाम बन गई। पति दिनेश की दीर्घायु के लिए व्रत रखने वाली पत्नी अंजली की दुनिया उजड़ गई।
अस्पताल पहुंची पत्नी अंजली पति के शव को देख बेहोश हो गई। परिजनों की चाीख-पुकार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। बड़े बेटे की मौत से मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। दिनेश चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह प्राइवेट नौकरी कर परिवार का खर्चा चलाता था। उसकी मौत से गांव में भी मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें