संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बृहस्पतिवार की देर रात को जनपद के सभी थाना प्रभारी के साथ ऑनलाइन बैठक कर क्षेत्र के सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए के लिए एंटी-रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय रखते हुए, सभी थाना प्रभारी को निगरानी बरतने के आदेश दिए। साथ ही पटाखा बिक्री, परिवहन आदि की समीक्षा करने, होटलों व आवासीय परिसरों में किरायेदारों का सत्यापन करने के लिए बताया।
एसपी ने महिला को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान करने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, कानूनी सहायता, साइबर सुरक्षा आदि क्षेत्रों में महिलाओं को सक्षम बनाने का हर संभव प्रयास करने के लिए कहा। संवाद