फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंखे में उतरा करंंट चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 22 Sep 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदौर। बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कौलपुर में रविवार की देर रात लगभग 9 बजे घर पर ही तख्ता बनाते समय पंखे से उतरे करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मेंहदावल पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कौलपुर गांव में रविवार को घर पर ही गांव निवासी राकेश पाठक (48) पुत्र स्वर्गीय शेषमणि त्रिपाठी की तख्ता बनाते समय पंखे में हाथ लग जाने से झटका खाकर गिर गए। वहीं उनके बगल में बैठे अंकित ने जब उन्हें उठाने को कोशिश की तो उन्हें भी करंट लगा। आनन-फानन में अंकित ने पंखे के तार को खींच कर उन्हें अलग किया। परिजन उन्हें सीएसी मेंहदावल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया।
मामले की जानकारी होने पर मेंहदावल पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर घर वालों को सुपुर्द कर दिया। घर पर लोगों का जमावड़ा लग गया। राकेश पाठक के पास दो बेटे हैं, पहले बेटे की शादी पिछले साल ही हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें